Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में पटवारी एवं ग्राम प्रतिहारी को एसीबी ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर में पटवारी एवं ग्राम प्रतिहारी को एसीबी ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर(सुनील शर्मा) ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान,तहसील बस्सी,जिला जयपुर एवं रोडूमल ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का बराला,तहसील बस्सी, जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी.जयपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि कृषि भूमि का सीमाज्ञान कार्य करने की एवज में आरोपी रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान,तहसील बस्सी, जिला जयपुर द्वारा रोडूमल ग्राम प्रतिहारी,पटवार हल्का बराला, तहसील बस्सी,जिला जयपुर के माध्यम से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी.जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में आज मय टीम उप अधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान,तहसील बस्सी, जिला जयपुर एवं रोडूमल ग्राम प्रतिहारी,पटवार हल्का बराला, तहसील बस्सी,जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान