Home » राजस्थान » नगर निगम के प्रति आमजन में हो विश्वास इसके लिये धरातल पर कार्य किया जाना आवश्यक:शील धाभाई

नगर निगम के प्रति आमजन में हो विश्वास इसके लिये धरातल पर कार्य किया जाना आवश्यक:शील धाभाई

जयपुर(सुनील शर्मा) नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के ईसी मीटिंग हॉल में वित्त समिति अध्यक्ष शील धाभाई की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई।जिसके अन्तर्गत वित्त समिति सदस्य पार्षद बाबूलाल शर्मा,भंवरलाल मालाकार,अक्षत खूटेंटा,लक्ष्मण नूनीवाल,रामबाबू रावत,सुमन गुप्ता राजवंशी,वित्तीय सलाहकार एवं वित्त समिति के सदस्य सचिव सुनील सोनी,उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा,उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज उपस्थित रहे।

बैठक में 2 प्रस्ताव रखे गये जिसके अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर के विद्याधर नगर जोन में घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य हेतु ऑटो हूपर आपूर्ति कार्य का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

वित्त समिति चैयरमेन शील धाभाई ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की नियमित मॉनिटरिंग की जानी चाहिए तथा प्रत्येक हूपर के साथ हेल्पर होना आवश्यक है,इसके लिये सीएस, एसआई को पाबंद किया जाना चाहिए।डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के तहत वसूल किये जा रहे सफाई शुल्क के संबंध में उन्होंने कहा कि यह शुल्क सभी जोनों में लागू किया जाना चाहिए।वर्तमान में केवल 2 जोनों से ही वसूल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम की छवि आमजन के बीच अच्छी हो और आमजन का विश्वास नगर निगम में हो इसके लिये धरातल पर कार्य किया जाना आवश्यक है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान