Home » राजस्थान » सीकर में पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ का कानिस्टेबल 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीकर में पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ का कानिस्टेबल 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 25 जून। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. सीकर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रघुवीर कानिस्टेबल, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसके खिलाफ कोतवाली, हाथरस (उत्तरप्रदेश) में दर्ज प्रकरण में सकूनत तस्दीक करवाने की एवज में उ.प्र. पुलिस के मनोज हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली, हाथरस (उत्तरप्रदेश) एवं रघुवीर कानिस्टेबल, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी. सीकर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में आज पुलिस निरीक्षक श्री सुरेश चंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रघुवीर कानिस्टेबल, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान