पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया जयपुर शहर में बढ़ रही चोरी व नकबजनी पर अंकुश लगाने हेतु नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के सुपरविजन में आमिर हमन सहायक पुलिस आयुक्त वृत बगरु के निर्देशन में भजन लाल,विमलेश कुमार, महेन्द्र कुमार जुगल किशोर की टीम का गठन कर चोरी व नकबजनी की रोकथाम हेतु माल मुल्जिमान की तलाश शुरु की गयी। दौराने तलाश अभियुक्त 1. विशाल चौधरी पुत्र सावंर मल जाति जाट उम्र 19 साल निवासी पलास्या की ढाणी आभावास पुलिस थाना रेनवाल जयपुर ग्रामिण हाल निवासी प्लाट न. 56 सुन्दर विहार कोलोनी हाथोन पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम 2. हवाई सिंह मीणा पुत्र स्व. कजोडमल जाति मीणा उम्र 21 साल गांव फतेहपुरा ओमियान तहसिल व थाना खण्डेला जिला सीकर हाल निवासी प्लाट न. 103 तारानगर किशोरपुरा रोड हाथोज पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम 3. राजेश सिंह पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह जाति बडवा उम 22 साल निवासी गांव खेडा मनुका नगर तहसील व थाना मालपुरा टाँक हाल निवासी प्लाट न. 35 शिव नगर किशोरपुरा रोड हाथोज थाना कालवाड जयपुर पश्चिम को दस्तेयाब कर थाना हाजा के प्रकरण सं. 181/2024 धारा 379, 384, 427, 34 आईपीसी मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पुछताझ जारी है.
घटना विवरण
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 17/06/2024 को रात्री 2.30 एएम पर परिवादी के मकान के बाहर खड़ी कार का शीशा तोडकर उसमे से नगदी व परिवादी का मोबाईल चोरी कर मोके से
फरार हो गये तथा बाद में मोबाईल का गलत उपयोग करते हुये परिवादी के फोन में सेव सम्पर्क नम्बरों पर वाट्स ऐप चैटिंग कर उनसे रुपयों की मांग करते रहें तथा परिवादी के फोन मे से परिवादी के परिवार व परिवादी की फोटोज को गलत तरिके से वायरल करने की धमकी देते हुये रुपयों की मांग करते रहै तथा विभिन्न स्थानो व दुकानों से बारकोड स्कैनर भेजकर रुपयों की मांग कर रहे थे।






