Home » राजस्थान » हरमाडा थाना द्वारा 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को किया गया गिरफ्तार

हरमाडा थाना द्वारा 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित बुडानिया ने बताया कि हरमाडा थाना क्षेत्र में दिसम्बर 2023 में गैंगरेप व पोक्सो एक्ट के दर्ज प्रकरण संख्या 803/2023 पुलिस थाना हरमाडा में पुर्व में एक आरोपी राहुल को गिरफतार किया जा चुका था तथा प्रकरण के मुख्य आरोपी 10 हजार रूपये का ईनामी अपराधी अनिल रैगर उर्फ हैलन की गिरफतारी हेतू मन पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित बुडानिया के निर्देशन एवं अति० पुलिस उपायुक्त पश्चिम नीरज पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमु अशोक चौहान के सुपरविजन एवं दिलीप खदाव पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। निर्देशानूसार गठित विशेष टीम द्वारा प्रकरण में वांछित ईनामी अपराधी के
संम्भावित स्थानों पर तलाश एवं आसूचना संकलित की जाकर सूचनाओं को डवलप किया जाकर वांछित अभियुक्त अनिल रैगर उर्फ हैलन पुत्र केदारमल कुलदीप उम्र 22 साल निवासी रैगरों का मोहल्ला रामबाग रोड ग्राम नींदड पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण संख्या 803/2023 में गिरफतार किया गया है आरोपी से अनुसंधान जारी है। गिरफतार अभियुक्त पर पुलिस थाना हरमाडा पर दर्ज प्रकरण संख्या 803/2023 धारा 363,376(2) (1), 376 (डी) आईपीसी व 5 (G), 6 पोक्सो एक्ट में कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम द्वारा 10,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की