Home » राजस्थान » कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया: सीपी जोशी

कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया: सीपी जोशी

जयपुर(सुनील शर्मा)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर सभी के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। भाजपा आज के दिन को सम्पूर्ण देश में काला दिवस के रूप में मना रही है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है,आज के दिन लोकतंत्र को रौंदा गया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनसंघ से लेकर अभी तक का भाजपा और कांग्रेस का इतिहास देश के सामने है।भाजपा ने जनसंघ से लेकर हमेशा देश हित में आंदोलन किए और नीतियां बनाई।कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए देश में आपातकाल लगया और जनसंघ से लेकर एक विचारधारा वाले लोगों को जेल में ठूंस दिया गया,मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है। आज जो लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहें है उन्हें अपना इतिहास देखना चाहिए।जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,राजीव गांधी और सोनियां गांधी के समय किस प्रकार और कितनी बार संविधान को बदला गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला ने 2019 से 2024 तक प्रभावी रूप से कार्य किया।उनकी अगुवाई में नये सांसदों और महिला सांसदों को प्रोत्साहित कर बोलने का अवसर मिला,साथ ही संसद का पेपर लेस होना,नई संसद का निर्माण होना और लोकसभा के खर्चों में कमीं लाने जैसे महत्वपूर्ण काम हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की