Home » राजस्थान » ओम बिरला चुने गए लोकसभा स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले-विपक्ष जनता की आवाज है

ओम बिरला चुने गए लोकसभा स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले-विपक्ष जनता की आवाज है

नई दिल्ली: ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको दूसरी बार चुने जाने के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं आपको पूरे विपक्ष और INDIA गठबंधन की तरफ से बधाई देना चाहता हूं. यह सदन भारत के लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज़ के अंतिम निर्णायक हैं. सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार विपक्ष ने पिछली बार की तुलना में भारतीय लोगों की आवाज़ का अधिक प्रतिनिधित्व किया है. विपक्ष आपके काम करने में आपकी सहायता करना चाहेगा. हम चाहते हैं कि सदन अक्सर और अच्छी तरह से चले. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्वास के आधार पर सहयोग हो. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विपक्ष की आवाज़ को इस सदन में प्रतिनिधित्व दिया जाए.

निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी:
अखिलेश यादव ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि जिस पद पर आप बैठे हैं. इससे बहुत गौरवशली परंपरा जुड़ी है. आप हर सांसद और दल को बराबरी का मौका और सम्मान देंगे. निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है.

ओम बिरला को मिला दूसरी बार बड़ा दायित्व:
आपको बता दें कि ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है. ध्वनि मत से ओम बिरला स्पीकर चुने गए. पीएम मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था जिस पर मिले समर्थन के बाद बिरला एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर के रूप में चुने गए है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा में ऐतिहासिक फैसले लिए गए. आपकी अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण कानून पारित हुए. दूसरी बार स्पीकर बनने पर ओम बिरला को बधाई. पूरे सदन की ओर से ओम बिरला को शुभकामनाएं. आपने सदन के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. लोकसभा में हम डिजिटल व्यवस्था से काम कर रहे. संसद 140 करोड़ देशवासियों की आशा का केंद्र है. आपने कोरोना काल में भी सांसदों का हाल पूछा. आपने हर सांसद की व्यक्तिगत चिंता की. सदन का सौभाग्य बिरला जी दूसरी बार स्पीकर बने है. ओम बिरला को दूसरी बार बड़ा दायित्व मिला है. आपकी मुस्कान पूरे सदन को प्रसन्न रखती है. ओम बिरला जीतकर आए, इतिहास बनाया है. सदन के लगभग सभी सांसद आपसे परिचित है. युवा सांसद आपसे बहुत कुछ सीख सकेंगे. आपने स्वस्थ मां और शिशु अभियान चलाया.

आसन तक साथ लेकर गए मोदी और राहुल:
लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ आसन तक पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनने पर बधाई दी.
ध्वनि मत से ओम बिरला स्पीकर चुने गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला को बधाई दी. राहुल गांधी ने भी ओम बिरला को बधाई दी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए की ओर से ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था. राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह समेत कई सांसदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की