Home » राजस्थान » बीकानेर में जमकर बरसे मेघ, पहली बारिश में सड़कें बनी दरिया, बहने लगे वाहन

बीकानेर में जमकर बरसे मेघ, पहली बारिश में सड़कें बनी दरिया, बहने लगे वाहन

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले में पहली बारिश में सड़कें दरिया बन गई. वाहन पानी में बहने लगे. पहली बारिश में ही इंतजामातों की पोल खुल गई. जी हां सुबह बीकानेर में जमकर मेघ बरसे. तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया.

आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून मेहरबान है. आज जयपुर, भरतपुर, जोधपुर व उदयपुर, अजमेर संभाग में बारिश हो सकती है. भरतपुर, जयपुर व उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. तीनों संभागों में कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है.

जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा. आगामी तीन-चार घंटे में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है. कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के भी बारिश का दौर जारी रहेगा. तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की