Home » राजस्थान » दुकान के शटर का ताला तोडकर चोरी व नकबजनी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

दुकान के शटर का ताला तोडकर चोरी व नकबजनी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

मनोहरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना पुलिस ने कस्बे के गांधी चौक में एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी हुई घटना के मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि 19 जून को पवन कुमार (24) पुत्र हंसराज मित्तल निवासी मैड वालो का मोहल्ला ने मामला दर्ज करवाया था कि 18 जून की रात्री को मेरी दुकान का शटर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति गल्ले में रखे लगभग 12-13 हजार रुपए की रेजगारी व गल्ले से डेढ़ लाख कीमत सोने की परत पर रामदरबार छपे भी चुराकर ले गए। अज्ञात लोग दुकान से बीडी, फोर स्कवायर सिगरेट, गोल्ड फ्लेग, स्पेशल बीडी,आकाश गुटखा,सिग्नेचर गुटखा, सरसो व रिफाइंड तेल के पैकेट लगभग दो लाख कीमत का सामान ले गए तथा उधारी के बिल बाउचर पैड भी फाड़ गए। पुलिस ने टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए एवं विभिन्न जगहों पर टीम द्वारा तलाश की गई। संदिग्ध लोगो मे निवासी खाकी शाह का मोहल्ला मनोहरपुर, मंगल चन्द (35) पुत्र रूडमल वाल्मिकी निवासी बंगाली मोहल्ला मनोहरपुर की भूमिका संदिग्ध लगी। जिनको थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात कबूली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की