Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपचुनाव को लेकर हुई मीटिंग।।सीपी जोशी ने कहा भाजपा हर चुनाव को मानती है महत्वपूर्ण सभी सीटों पर खिलेगा कमल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपचुनाव को लेकर हुई मीटिंग।।सीपी जोशी ने कहा भाजपा हर चुनाव को मानती है महत्वपूर्ण सभी सीटों पर खिलेगा कमल

जयपुर(सुनील शर्माभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर की उपस्थिति में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान के 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की आगामी रणनीति को लेकर बैठक आयोजित हुई।बैठक में खींवसर, दौसा,देवली उनियारा,झुंझुनूं और चौरासी विधानसभा के प्रभारी,पूर्व प्रत्याशी,जिले के मंत्री,विधायक और पार्टी के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को महत्वपूर्ण मानती है फिर चाहे वो लोकसभा हो,विधानसभा हो या फिर उपचुनाव हो।प्रदेश की पांचों विधानसभाओं पर उप चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करवाएगी और कमल का फूल खिलेगा।ऐसे में पांचों सीटों पर चुनावी रणनीति के तहत दिनभर अलग अलग विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई।प्रत्येक विधानसभा के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ जीत के लिए रणनीति बनाई गई है।

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपचुनावों की तैयारी में जुट गई है और पार्टी की ओर से बहुत ही बारीकी से इसके लिए काम किया है।ऐसे में मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।देश के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में 7 माह के अल्पकार्य में जनहित के कई ऐतिहासिक कार्य किए है।वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखा जाए तो भाजपा उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश की पांचों विधानसभा उप चुनावों में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश की जनता से किए गए सभी वादों को तेजी से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए है,तो वहीं दूसरी ओर ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को मूर्त रूप देकर दशकों से लंबित परियोजना को प्रदेश की जनता को समर्पित किया है।ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के जन हितैषी कार्यों की बदौलत सभी पांचों सीटों पर उपचुनावों में कमल के फूल को खिलाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की