Home » राजस्थान » चिल्ड्रन केरियर एकेडमी चावण्डिया में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न।।ये तो शुरुआत है,मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान:अर्जुन बिजारणीया

चिल्ड्रन केरियर एकेडमी चावण्डिया में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न।।ये तो शुरुआत है,मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान:अर्जुन बिजारणीया

जमवारामगढ(सत्यनारायण शर्मा)पंचायत समिति आंधी की ग्राम पंचायत चावण्डिया कस्बे स्थित चिल्ड्रन करियर एकेडमी स्कूल में रविवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह व उत्साहवर्धन रैली निकाली गई।समारोह में सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।मेघावी विधार्थियो के चेहरे पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास था। मंच से मेधावियों का नाम पुकारते ही स्कूल प्रांगण में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता।सीसीए स्कूल डायरेक्टर अर्जुन बिजारणीया ने बताया कि वर्ष 2024 के आठवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल में मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूवात की।इसके बाद ओपन जीप में मेधावी विद्यार्थियों को बैठाकर स्कूल स्टाफ और बच्चो के साथ दीपपुरा, रामपुरावास,चावंडिया,खतेहपुरा, जगमालपुरा,श्यामपुरा सहित अन्य गांवो मे भव्य रैली निकालकर हौसला अफजाई की।अर्जुन बिजारणीया ने कहा मेधावियों से कहा कि ये तो शुरुआत है,मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान हो जाती है।कार्यक्रम में करीब 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। दसवीं बोर्ड कक्षा में श्रेयांस शर्मा ने 97.33 प्रतिशत और आदित्य शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया था।विद्यालय के निदेशक अर्जुन बिजारनिया और बाबू लाल जाट ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह व मेगा रोड शो रैली के माध्यम से गांव-गांव जाकर बोर्ड कक्षा-10 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले श्रेयांश शर्मा पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा 97.33 % आदित्य शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा 95.00%, टीकम सिंह राजावत पुत्र अजय सिंह राजावत 94.01% , रोहिताश मीणा पुत्र रामरतन मीणा निवासी 93.67%, तमन्ना मीना सुपुत्री संवता राममीणा 92.17%, अंकित सैनी पुत्र मुकेश सैनी 91.83% विजय मीणा पुत्र सायर मीणा 91.33% कोमल मीणा सुपुत्री रामखिलाड़ी मीणा 89.67% ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया तथा विद्यार्थियों व समस्त अध्यापको का अभिभावकों द्वारा सम्मान किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश