Home » राजस्थान » झालावाड़ जिले में दांगीपुरा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार।।टॉप टेन में चयनित लूट के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

झालावाड़ जिले में दांगीपुरा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार।।टॉप टेन में चयनित लूट के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

न्यूज इन राजस्थान झालावाड़/जयपुर(सुनील शर्मा)
झालावाड़ जिले की दांगी पुरा थाना पुलिस की टीम ने करीब 2 महीने पहले फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से गन पॉइंट पर एक लाख नगद, टैबलेट व मोबाइल लूट की घटना के फरार आरोपी बद्री तंवर पुत्र कंवरलाल (23) निवासी रीराका पूरा थाना चाचौडा गुना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 7 मई को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सेटिंग क्रेडिट केपर नेटवर्क लिमिटेड अकलेरा के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार को दिनदहाड़े गुवाडी पुलिया के पास रुकवाया और देशी कट्टा दिखाकर कलेक्शन के एक लाख रुपये नगद, एक टैबलेट व मोबाइल लूट कर भाग गए।मामले में थाना पुलिस द्वारा पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।

घटना के बाद से ही आरोपी बद्री तंवर फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 का इनाम घोषित कर टॉप 10 में चयनित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी बद्री को रीराका पूरा व किला अमरगढ़ मध्य प्रदेश के बीच नदी की कराइयों से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान