Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात

न्यूज इन राजस्थान दिल्ली/जयपुर(सुनील शर्मा)*
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की एवं उनको मोदी सरकार में तीसरी बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का दायित्व प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से जुडे़ विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने गडकरी को संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में विगत वर्षों में राजमार्गों को लेकर दी गयी सौगातों के संबध में आभार व्यक्त करते हुये संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा की तथा संसदीय क्षेत्र के लिये आवश्यक केन्द्रीय अवसरंचना निधि की सड़क,अण्डरपास एवं ऑवरब्रिज व सर्विस रोड़ व स्लीप लेन के निर्माण आदी के बारे में भी अवगत करवाया,जिस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक कार्य क्रियान्यवयन के लिये अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश