Home » राजस्थान » हिंदु शब्द का मतलब शांति,देशप्रेम,सनातनी और अमन चैन को चाहने वाला:जितेंद्र गोठवाल

हिंदु शब्द का मतलब शांति,देशप्रेम,सनातनी और अमन चैन को चाहने वाला:जितेंद्र गोठवाल

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा)*
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देश के बहुसंख्यक हिंदु समाज के खिलाफ की गई घृणास्पद टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सदैव निंदनीय और दयनीय होती है।राहुल गांधी को हिंदु शब्द के महत्व और सनातन धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है,यह गंभीर चिंता का विषय है कि अल्पसंख्यक समाज के वोटबैंक की खातिर राहुल गांधी हिंदु समाज का लगातार अपमान करते आए हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के फेर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक लगातार हिुंद धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ करते आए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि हिंदु अपने आप में धार्मिक सनातनी और धर्म के लिए सदैव समर्पित रहता है।हिंदु शब्द का मतलब शांति,देशप्रेम,सनातनी और अमन चैन को चाहने वाला होता है।हिंदु समुदाय देश के लिए काम करने वाला देशहित को सर्वोपरी मानने वाला रहा है,लेकिन राहुल गांधी मुस्लिम वोटों को साधने के लिए हिंदुओं को टारगेट करते हैं।वहीं जो लोग आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देते हैं,और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं उन पर राहुल गांधी एक शब्द तक नहीं बोलते।कांग्रेस के मुस्लिम प्रेम की बात करें तो यह आज से नहीं है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से लगातार मुस्लिम वोटबैंक के लिए ये लोग हिंदु हितों का अपमान करते आए हैं।तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस का चुनाव चिन्ह गाय-बछड़े से बदलकर हाथ का पंजा करवाया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान