Home » राजस्थान » जयपुर में हाईकोर्ट के पूर्व जज से ठगी:बदमाश ने खुद को मुंबई में अधिकारी बताया, धमकी देकर रुपए ट्रांसफर करवाए

जयपुर में हाईकोर्ट के पूर्व जज से ठगी:बदमाश ने खुद को मुंबई में अधिकारी बताया, धमकी देकर रुपए ट्रांसफर करवाए

राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जज के साथ 2 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने जज से दूरसंचार अधिकारी राहुल तिवारी बनकर बात की। जज से कहा कि उनके नाम पर एक सिम चल रही है। इस सिम के जरिए गलत ट्रांजैक्शन हुए हैं। इसके बाद बदमाश ने जज और उनकी पत्नी को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद जज ने बदमाशों द्वारा बताए गए खाते में 2 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

वैशाली नगर सीआई रविन्द्र सिंह ने बताया- राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस चौधरी (76) की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में जज ने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे उनके पास फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने खुद को राहुल तिवारी बताया। आरोपी ने कहा- वह दूरसंचार अधिकारी हैं। उनके नाम से एक मोबाइल सिम मुंबई में चल रही है। इससे गलत ट्रांजैक्शन हुए हैं।

पीड़ित को धमकाया

पीड़ित ने आरोपी को बताया- वह कभी मुंबई नहीं गया। ऐसे में आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू किया। कहा- अगर आप सही बोल रहे हैं तो इस खाते में 2 लाख रुपए भेज दीजिए। अगर आप की बात सही निकली तो पैसा वापस आपके खाते में आ जाएगा। इस पर पीड़ित अपने पास के बैंक में गए। आरोपी द्वारा बताए गए खाते में पैसा डाल दिया।

बदमाश ने कहा पैसा वापस आ जाएगा

बदमाश ने आश्वासन दिया कि वह पैसा दोबारा उनके खाते में डाल दिया जाएगा। लेकिन पैसा नहीं आने पर पीड़ित केएस चौधरी ने वैशाली नगर थाने को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की