Home » राजस्थान » जलदाय विभाग का निर्देश:अब घरेलू सप्लाई के पानी से गाड़ी धोने व लाइन में लीकेज मिलने पर 1000 रुपए जुर्माना, कनेक्शन भी कट सकता है

जलदाय विभाग का निर्देश:अब घरेलू सप्लाई के पानी से गाड़ी धोने व लाइन में लीकेज मिलने पर 1000 रुपए जुर्माना, कनेक्शन भी कट सकता है

अब घरेलू सप्लाई के पानी का दुरुपयोग करने पर जलदाय विभाग कार्रवाई करेगा। नए आदेशों के तहत पीने के पानी का इस्तेमाल मकान मालिक अब घरेलू उपयोग के अलावा अन्य किसी काम में नहीं कर सकेंगे। घरों में सप्लाई होने वाले पानी का उपयोग गाड़ी धोने, बिल्डिंग निर्माण, मैरिज गार्डन और कॉमर्शियल में करने पर रोक रहेगी।

घर के अंदर अगर पानी नलों से लीकेज हो रहा है तो भी मकान मालिक की जिम्मेदारी होगी। अगर ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन्हें 1 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके बाद भी पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो हर दिन 50 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। फिर भी सुधार नहीं होने पर कनेक्शन काटने और सजा का प्रावधान भी है। इसे लेकर जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सर्कुलर जारी किया है।

जलदाय विभाग के अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

सर्कुलर जारी होने के बाद जलदाय सचिव डॉ. समित शर्मा ने सभी अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों को फील्ड में हर दिन घरों की जांच के निर्देश दिए हैं। पानी को दुरुपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना और कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।

घरेलू पानी इन जगहों पर नहीं कर सकेंगे उपयोग

जलदाय विभाग की ओर से सप्लाई किया जा रहे पानी का उपयोग घरों में यूज कर सकेंगे। इस पानी का प्राइवेट स्वीमिंग पूल, बिल्डिंग-मकान बनाने, रेस्टोरेंट, होटल, मैरिज गार्डन, स्कूल, सार्वजनिक फाउंटेन, क्लब हाउस, सिनेमा घर, बोर्डिंग हाउस सहित अन्य कॉमर्शियल गतिविधि में उपयोग नहीं कर सकेंगे। इन जगहों पर घरेलू पानी का उपयोग करते पाए जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं, कोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी।

जलदाय विभाग के शासन सचिव समित शर्मा का कहना है कि घरेलू पानी का कई तरह से दुरुपयोग हो रहा है। इसको रोकना विभाग की जिम्मेदारी है। पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में जो भी लोग घरेलू जल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में कर रहे हैं, उनके खिलाफ राजस्थान वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन एक्ट 1979 के तहत नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं करते हैं तो उनके पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

पानी कनेक्शन दो तरह के होते हैं, घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन। व्यावसायिक की रेट घरेलू कनेक्शन से चार गुना अधिक होती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की