Home » राजस्थान » अशोक गहलोत भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता को उनका लोकतांत्रिक हक प्रयोग करने दें

अशोक गहलोत भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता को उनका लोकतांत्रिक हक प्रयोग करने दें

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर किया है.

जिसमें उन्होंने लिखा कि कई युवाओं एवं एक्टिविस्टों ने मेरे कार्यालय में आकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि वो बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, राजीव गांधी युवा मित्र बहाली, भर्तियों की घोषणा जैसे मुद्दों पर जयपुर में धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं.

परन्तु प्रशासन उन्हें सरकार के दबाव में अनुमति नहीं दे रहा है. धरना प्रदर्शन के लिए आरक्षित शहीद स्मारक से भी उन्हें बार-बार बल-प्रयोग कर भगा दिया जाता है. यह उचित नहीं है. लोकतंत्र में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जनता का अधिकार है. उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है.

मैं सरकार एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली ना अपनाएं एवं जनता को उनका लोकतांत्रिक हक प्रयोग करने दें.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की