अलवर कृषि उपज मंडी के पल्लेदार ने रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का आज सुबह पता लगा। मजदूरों ने उसे फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद ने बताया- अमरजीत उर्फ काला (28) पुत्र रामचंद्र ठाकुर ने सुसाइड किया है। वह बिहार के खगरिया के लहीनअखतुलिया गांव का रहने वाला था। परिवार के लोगों को सूचना दी है। उनके आने पर रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक के दो बच्चे भी हैं। मजदूर करीब 8 साल से अलवर कृषि उपजमंडी में काम करता था। वह साढ़े 3 महीने पहले ही बिहार गया था।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 145






