Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर संभाग में हुआ 9 लाख 92 हजार से ज्यादा हुआ वृक्षारोपण: डॉ.आरुषि

जयपुर संभाग में हुआ 9 लाख 92 हजार से ज्यादा हुआ वृक्षारोपण: डॉ.आरुषि

Lजयपुर(सुनील शर्मा) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर संभाग में एक ही दिन में 9 लाख 92 हजार 241 वृक्षारोपण किये गए है। संभागीय आयुक्त डॉ.आरुषि मलिक ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर जिले में 50 हजार 104,जयपुर ग्रामीण जिले में 1 लाख 45 हजार, दौसा जिले में 3 लाख 45 हजार 243, अलवर जिले में 3 लाख 26 हजार 978, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 81 हजार 923, खैरथल-तिजारा जिले में 23 हजार 953 एवं दूदू जिले में 19 हजार 40 वृक्षारोपण किये गए हैं।

संभागीय आयुक्त डॉ.आरुषि मलिक ने बताया कि राज्य में वृक्षों की कमी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए मानसून के मौसम में राज्य सरकार द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु राजकीय विद्यालयों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।अभियान के तहत वन विभाग को आवश्यकतानुसार पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गए थे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के बाद संबंधित अधिकारियों को ही पौधे की सुरक्षा एवं पर्याप्त जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान