Home » राजस्थान » जयपुर में लापता हुए युवक का शव मिला:नाले में पड़ी मिली लाश, सिर में चोट लगने से हुई मौत

जयपुर में लापता हुए युवक का शव मिला:नाले में पड़ी मिली लाश, सिर में चोट लगने से हुई मौत

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में आज सुबह रामगढ़ मोड पर नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की फोटो इलाके में सर्कुलेट की तो पता चला कि मृतक शिवदयाल ब्रह्मपुरी थाना इलाके का ही रहने वाला है।

मृतक के परिजनों ने 23 तारीख को ही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बताया- मृतक शिवदयाल 23 तारीख से घर से लापता था। जिस की जानकारी परिजनों ने थाने पहुंच कर दी थी। आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी की रामगढ़ मोड पर किसी व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई और स्थानीय लोगों की मदद से बॉडी को बाहर निकाला। शव की पहचान शिवदयाल के रूप में होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजनों ने शव को पहचान लिया हैं।

मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। इस लिए पुलिस मान रही है कि शराब अधिक पीने के कारण शिवदयाल का संतुलन बिगड़ा हो वह नाले में गिरा हो। इससे उसके सिर में चोट लगी और मौत हो गई। हालांकि शव को एसएमएस की मोर्चरी में रखवाया दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।