Home » राजस्थान » राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल,भाजपा कार्यालय में हुई आतिशबाजी

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल,भाजपा कार्यालय में हुई आतिशबाजी

जयपुर सुनील शर्मा राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा,प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, अनन्तराम विश्नोई,भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा कि सांसद मदन राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को ओर मजबूती मिलेगी और आने वाले उप चुनावों में भाजपा निश्चित तौर पर जीत दर्ज करवाएगी।पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर मदन राठौड़ सभी वर्ग,समुदायों को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता है।भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर विशेष रूप से ओबीसी समाज से आने वाले मदन राठौड़ के मनोनयन करने पर समाज के साथ सभी वर्गों के लोगों में भी खुशी का माहौल है।ओबीसी समाज भाजपा का कौर वोटर है और सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है।भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार,सुनील यादव,मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र यादव,सीताराम पोसवाल,प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, कार्यालय मंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, भवानी सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।