Home » राजस्थान » बिजली पोलो पर निजी केबल खींचने पर देने होंगे दाम, राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के टैरिफ आदेश से जुड़ी खबर

बिजली पोलो पर निजी केबल खींचने पर देने होंगे दाम, राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के टैरिफ आदेश से जुड़ी खबर

जयपुर: बिजली पोलो पर निजी केबल खींचने पर देने दाम होंगे. राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के टैरिफ आदेश से जुड़ी खबर मिल रही है. आदेश में आयोग ने विद्युत पोलों पर पड़ी संचार कंपनियों की केबल पर भी प्रसंज्ञान लिया. पावर एक्सपर्ट डीपी चिरानिया की तरफ से पेश आंकड़ों पर राजस्थान डिस्कॉम से जवाब तलब किया.

एक माह में वसूली के आंकड़ों की विसंगति पर जवाब पेश करने का आदेश दिया. इसके साथ ही जयपुर शहर के आंकड़ों की विस्तृत जांच करने के लिए कमेटी बनाई. कमेटी में सेवानिवृत टेक्नोक्रेट डीपी चिरानिया, अर्जुन सिंह व डीडी अग्रवाल शामिल हैं

चिरानिया पिछले लंबे समय से बिजली पोल पर मौजूद निजी केबलों पर वसूली का मुद्दा उठा रहे हैं. दावा ये कि इस वसूली के जरिए डिस्कॉम को करोड़ों रुपए की आय हो सकती है. इस आय को टैरिफ में जोड़कर बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी जा सकती है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की