Home » राजस्थान » नागरिक अभिनन्दन समारोह में भावुक हुए कलराज मिश्र और कहा राजस्थान की जनता से अभूतपूर्व प्यार और स्नेह मिला इस प्यार और स्नेह को जीवनभर याद रखूंगा:कलराज मिश्र

नागरिक अभिनन्दन समारोह में भावुक हुए कलराज मिश्र और कहा राजस्थान की जनता से अभूतपूर्व प्यार और स्नेह मिला इस प्यार और स्नेह को जीवनभर याद रखूंगा:कलराज मिश्र

 जयपुर राजस्थान प्रदेश की जनता ने मुझे अभूतपूर्व प्यार और स्नेह दिया है।मुझे अपने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा सफर तय करने का अवसर मिला।मै विधायक रहा,सांसद रहा,केन्द्रीय मंत्री रहा लेकिन राजस्थान की जनता ने राज्यपाल के रूप में जो अपनापन दिया वो अविस्मरणीय है और इस प्यार,स्नेह का जीवन भर याद रखूंगा। राजस्थान प्रदेश के लोग जिस किसी को भी चाहते हैं,तो उसे पूरा अपनाते हैं।मैं जब राज्यपाल बनके राजस्थान में आया तो प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों,मंदिरों और प्रमुख संस्थानों में जाने का अवसर मिला। यहां जो अपनापन और मान सम्मान मिला और मेरे जीवन की धरोहर है।ये विचार आज होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहे।

संस्कृति युवा संस्था और जयपुर नागरिक अभिनन्दन समारोह समिति की और से आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में जयपुर की सामाजिक,नागरिक,व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी बडी संख्या में एकत्रित हुए और 100 से अधिक संस्थाओं ने कलराज मिश्र का अभिनन्दन,स्मृति चिन्ह,दुपट्टा,माला इत्यादी देकर किया साथ ही संविधान पार्क की प्रसंशा की।

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि कलराज मिश्र ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता को भरपूर स्नेह और सम्मान दिया साथ ही कोविड के समय अभूतपूर्व काम किया।कलराज मिश्र ने संविधान पार्क की स्थापना राजभवन में और प्रत्येक विश्वविद्यालय में कर अभूतपूर्व कार्य किया है।साथ ही सबसे अधिक दीक्षांत समारोह आपके कार्यकाल में हुये। आप सदैव सक्रिय रहे और प्रदेश भर में दौरे कर आम जन के साथ जुड़े रहे। ऐसे में जयपुर की सभी सामाजिक संस्थाओं ने निर्णय लिया कि कलराज मिश्र का नागरिक अभिनन्दन किया जाये और आज जयपुर के सभी समाजों के संगठनों के लोगों ने भरपूर प्यार,स्नेह दिया ये अपने आप में पहली बार है कि विदाई के समय इतने सारे संगठनों ने कलराज मिश्र का अभिनन्दन किया।
इस अवसर पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कलराज मिश्र ने अभूतपूर्व कार्य किया है।
इस अवसर पर स्वागताध्यक्ष गोकुल माहेश्वरी ने कहा कि कलराज मिश्र ने छोटे,बडे,अमीर का भेद मिटाया और सबको पिता तुल्य स्नेह और प्यार दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बी.एम.शर्मा ने कहा कि आपने राज्यपाल बनते ही राजभवन के दरवाजे आमजन के लिए खोल दिये और संविधान पार्क की स्थापना कर अभूतपूर्व कार्य किया है।
इस अवसर पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया ने भी कलराज मिश्र की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक एच.सी.गणेशिया ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर ठिकाना गोविन्द देवजी के मानस गोस्वामी,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल प्रभारी अध्यक्ष एन.के.गुप्ता, गोपाल गुप्ता महामंत्री,ज्योति खण्डेलवाल पूर्व मेयर एवं महिला अध्यक्ष,फोर्टी (प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक संगठन) के अरुण अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया से अध्यक्ष जगदीश सोमानी,पुष्प स्वामी,संस्कृति युवा संस्थान से दिनेश शर्मा,सुनील जैन,गौरव धामाणी,शरण बिहारी शर्मा, मुकुंद शर्मा,अक्षय पात्र फाउण्डेशन से उपाध्यक्ष रघुपति दास महाराज,क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कौशिक,कार्यक्रम समन्वयक जमुना जीवन दास, माहेश्वरी समाज जयपुर से अध्यक्ष केदार भाला,रामगंज व्यापार मण्डल से अध्यक्ष हुकुम चन्द अग्रवाल,अशोक सोखिया,गोविन्द धामाणी,रामकिशन, रोटरी क्लब जयपुर मेट्रो से प्रेसिडेंट डाॅ. रेणू भंडारी,डाॅ.डी.एस.भण्डारी,जे.के. सिंघी,आशा सिंघी,पं.सुरेश मिश्रा, गौरव धामाणी,श्वेता धामाणी,शिवा गौड़,विकास शर्मा,क्षितिज शर्मा, सुभाष बापना,अखिल राज्य टेड्र इण्डस्ट्रीज से श्री कमल कंदोई, राजस्थान चैम्बर आफ काॅमर्स से डॉ. के.एल.जैन,एडवोकेट बी.बी.शर्मा, कायस्थ जनरल सभा जयपुर से अध्यक्ष अनूप बरतरिया,कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी माथुर, महासचिव अनिल माथुर,भारत गौरव टीम से पं.सुरेश मिश्रा,एड.एच.सी. गणेशीया,दिनेश शर्मा,सुनील जैन, गौरव धामाणी एवं टीम,भवानी निकेतन शिक्षा समिति से पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत,सम्पत सिंह धमोरा,अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल,बार काउंसिल ऑफ इण्डिया से अध्यक्ष भुवनेश शर्मा, जयपुर मैराथन से मुकेश मिश्रा,कैट से सुरेश पाटोदिया,राजस्थान ओलम्पिक एसोसिएशन से तेजस्वी सिंह,अरुण सारस्वत एवं टीम,पशुपति नाथ महादेव मंदिर समिति से अध्यक्ष शरण बिहारी शर्मा,प्रतिभा शर्मा,राजपूत करणी सेना से प्रताप सिंह कालवी, धर्मपाल सिंह,सलाम सिंह,दयाल सिंह, दिलीप सिंह,अनिल सेन,विप्र महासभा से संस्थापक सुनील उदेईया, प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र भारद्वाज,चिकित्सा अध्यक्ष डॉ.सोमेन्द्र सारस्वत,संभाग अध्यक्ष दीपेश मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,डॉ.सुमित तिवाडी,प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र मिश्रा,सर्व ब्राह्मण महासभा बीकानेर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल,धनेसिंह पल्लू, सलीम शाह सूरतगढ़,सर्व ब्राह्मण महासभा से जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत,मनोज मिश्र,विजय भास्कर,मनमोहन कौशिक,नरेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा,चेतन सहित जयपुर की 100 से ज्यादा संस्थानों ने कलराज मिश्र का नागरिक अभिनन्दन किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)