Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व।।मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व।।मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

जयपुर सुनील शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है।यह हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम,समर्पण और सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों और छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार और समाज की नींव हैं।बहन जब भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है,तब हर कठिनाई से लड़ने की प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वह सदैव बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर हैं एवं उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है

मुख्यमंत्री आवास पर आई बहनों और छात्राओं ने भावपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।मुख्यमंत्री ने सभी से स्नेहिल मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11