Home » राजस्थान » बारिश के बाद जैसलमेर में पानी-पानी, रेगिस्तान में चारों तरफ समन्दर जैसा नजारा, 80 गांवों का संपर्क टूटा

बारिश के बाद जैसलमेर में पानी-पानी, रेगिस्तान में चारों तरफ समन्दर जैसा नजारा, 80 गांवों का संपर्क टूटा

जैसलमेर: राजस्थान के कई जिलों में अभी मानसूनी बारिश का दौर जारी है. ताजा मामला जैसलमेर जिले का है, जहां पर भारी बारिश के बाद पानी-पानी हो गया. रेगिस्तान में चारों तरफ समन्दर जैसा नजारा नजर आ रहा है. भारत-पाक बॉर्डर के 80 गांवों का संपर्क टूट गया. 

सम इलाके में अब तक 590 MM बारिश हुई. सम इलाके में पिछले 5 साल से 190 MM औसत बारिश होती आई. बीदा, निम्बा, गांगा, सगरों की बस्ती, मेणुओं की बस्ती और मतुओं की बस्ती का पानी भी सम इलाके में पहुंचा.

पानी की निकासी का काम बड़ी चुनौती बना. सम गांव के बिजली घर, स्कूल व मुख्य बाजार में भी 5-5 फीट तक जलभराव हुआ. ट्रैक्टरों से यहां के लोग सुरक्षित स्थानों तक जा रहे. प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11