मांडलगढ़ : नदी में बहे मां-बेटे का 14 घंटे बाद भी पता नहीं लगा. रविवार को मां-बेटा और मौसी तीनों बाइक सहित बनास नदी में बह गए थे. स्थानीय ग्रामीणों ने मौसी को तो मौके पर ही बचा लिया.
लेकिन तेज बहाव के चलते मां-बेटे नदी में बह गए थे. SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. बीगोद और खटवाड़ा गांव के बीच बहने वाली बनास नदी की घटना बताई जा रही है. मौके पर पुलिस सहित कई ग्रामीण मौजूद है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 140






