Home » राजस्थान » दो सड़क हादसों में चार लोग घायल:बाली में दो कारों में हुई भिड़ंत, सादड़ी में पशु से टकराए बाइक सवार

दो सड़क हादसों में चार लोग घायल:बाली में दो कारों में हुई भिड़ंत, सादड़ी में पशु से टकराए बाइक सवार

बाली और सादड़ी थानांतर्गत क्षेत्रों में रविवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

पहला हादसा बाली के राडावा क्षेत्र में हुआ, जब नरेश कुमार (26) और प्रकाश कुमार (24) अपनी कार से बाली में आयोजित भजन संध्या में जा रहे थे। रास्ते में एक होटल के पास उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बाली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा सादड़ी थानांतर्गत भीटवाड़ा-पाचलवाड़ा सड़क मार्ग पर हुआ। श्रवण सिंह (27) और नरेंद्र सिंह (21) बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर पशु आने से एक्सीडेंट हो गया। पशु से टकराकर दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को बाली अस्पताल ले जाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान