Home » राजस्थान » भारतमाला प्रोजेक्ट पर पलटी पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल:चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे

भारतमाला प्रोजेक्ट पर पलटी पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल:चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे

ग्रामीण क्षेत्र के ओसिया के निकटवर्ती सड़क हादसा सामने आया है। यहां भारतमाला प्रोजेक्ट पर एक पिकअप के पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा चालक को अचानक झपकी आने की वजह से हुआ। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलटी खा गई। हादसे का शिकार हुए लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के करीब ये हादसा हुआ। बीकानेर के रहने वाले परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर रामदेवरा गए थे। यहां से वापस बीकानेर की तरफ लौट रहे थे। तभी सिरमंडी के निकट भारतमाला प्रोजेक्ट पर पिकअप पलटी खा गई। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में पिकअप सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 जनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान