Home » राजस्थान » जयपुर की पहाड़ियों में 20 दिन से युवक लापता: पुलिस आज हाईकोर्ट में पेश करेगी रिपोर्ट, होम सेक्रेटरी-डीजीपी समेत 5 से मांगा था जवाब

जयपुर की पहाड़ियों में 20 दिन से युवक लापता: पुलिस आज हाईकोर्ट में पेश करेगी रिपोर्ट, होम सेक्रेटरी-डीजीपी समेत 5 से मांगा था जवाब

जयपुर के नाहरगढ़ में चरण मंदिर घूमने गए दो भाइयों में से एक का 20 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में आज पुलिस अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने होम सेक्रेटरी, डीजीपी समेत पांच लोगों को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था।

दरअसल, 1 सितंबर को राहुल पाराशर (21) और उसका भाई आशीष (19) चरण मंदिर घूमने निकले थे। यहां दोनों रास्ता भटक गए थे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो अगले दिन (2 सितंबर को) नाहरगढ़ की पहाड़ियों में आशीष का शव मिला था। लेकिन, पुलिस इस मामले में अब तक राहुल का पता नहीं लगा पाई है। इसी मामले को ले

पिता ने कहा था- बेटा किसी की कैद में है

याचिका में पिता ने कहा था- मेरा बेटा राहुल किसी की कैद में है। उसकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि उसकी तलाश करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

याचिका में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी, मानव तस्करी विरोधी, पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर उत्तर और शास्त्रीनगर एसएचओ को पक्षकार बनाया गया था। 9 सितम्बर को जस्टिस इंद्रजीत सिंह की खंडपीठ में इसकी सुनवाई हुई थी।

याचिकाकर्ता के वकील गिरिराज प्रसाद शर्मा ने बताया- इस मामले में परिजनों ने समय पर पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया था। पुलिस की लापरवाही और उदासीनता की वजह से समय पर सर्च नहीं किया गया। पुलिस और प्रशासन की ढिलाई की वजह से और जवाब नहीं देने पर हाईकोर्ट की शरण ली गई।

याचिका में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

याचिका में कहा गया- मामले में पुलिस ने भी लापरवाही बरती है। राहुल और आशीष से दोपहर बाद संपर्क नहीं हो पा रहा था। शास्त्री नगर थाने में इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने दोनों को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया। लोगों के थाने में एकत्रित होने के बाद अगले दिन सुबह से तलाश शुरू की गई। इस बीच तीन थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर उलझती रही। अगर समय पर तलाश शुरू की जाती तो संभवत: अनहोनी को टाला जा सकता था।

रास्ता भटक गए थे, एक दिन बाद छोटे भाई का शव मिला

दरअसल, शास्त्रीनगर थाना इलाके की परबतिया कॉलोनी निवासी राहुल पाराशर (21) और उसका भाई आशीष (19) एक सितंबर को सुबह 6 बजे नाहरगढ़ की पहाड़ी पर चरण मंदिर जाने की कह कर निकले थे। इसके 5 घंटे बाद सुबह 11 बजे पिता के फोन पर आशीष ने कॉल कर बताया कि चरण मंदिर से लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए हैं।

दोपहर 1 बजे तक उनके मोबाइल फोन पर रिंग जाती रही, लेकिन फोन उठाया नहीं गया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। देर शाम तक जब परिजन का उनसे संपर्क नहीं हो सका तो वे शास्त्रीनगर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मदद नहीं की और अपने स्तर पर ढूंढने को कहा। रविवार रात परिजन थाने के बाहर जुट गए और हंगामा किया।

इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई। रात 11 बजे सिविल डिफेंस को जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस की टीम ने 2 सितंबर को सुबह 5 बजे तक पहाड़ी एरिया में चरण मंदिर, हथिनी कुंड, नाहरगढ़ टांका, चांदमारी की पहाड़ी और जंगल के इलाकों में सर्च किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

2 सितंबर को सुबह टीमों ने दोबारा सर्च किया। इस दौरान नाहरगढ़ की पहाड़ियों में झाड़ियों में पड़ा आशीष का शव मिला, जबकि राहुल का सुराग अभी तक नहीं लगा है। उनके पिता सुरेश पाराशर शास्त्री नगर में ही कांजी बड़े की दुकान चलाते हैं। राहुल एमए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि आशीष बीए की पढ़ाई कर रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की