जयपुर में एक क्लासमेट के मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मेडिकल छात्रा से मोबाइल छीनकर मारपीट की गई। गला दबाकर आरोपी क्लासमेट ने दोस्ती करने का दबाव बनाया। शिवदासपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI घनश्याम कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- सीकर निवासी मेडिकल छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह MBBS पास करने के बाद एक कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही हैं। उसकी क्लास में सौरभ मीणा नाम का लड़का पढ़ता है। आरोप है कि पिछले काफी समय से आरोपी क्लासमेट सौरभ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
टॉर्चर से परेशान मेडिकल छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई
मंगलवार सुबह कॉलेज में आरोपी क्लासमेट ने उसको पकड़ लिया। विरोध करने पर उसका मोबाइल छीन कर मारपीट करने लगा। गला दबाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। धमकी दी कि तुझे मेरे से फ्रेंडशिप करनी होगी। टॉर्चर से परेशान मेडिकल छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शिवदासपुरा थाने में परिजनों के साथ आई पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।






