Home » राजस्थान » *जेडीए में जोन बढ़े, प्रवर्तन अधिकारी बढ़े फिर भी अवैध निर्माणों पर नहीं लगा अंकुश*

*जेडीए में जोन बढ़े, प्रवर्तन अधिकारी बढ़े फिर भी अवैध निर्माणों पर नहीं लगा अंकुश*

*पहले अवैध निर्माणों पर होती है कार्रवाई फिर से शुरू होने पर संबंधित अधिकारी इनसे हो जाते बेखबर*

*जोन-10 में बढ़ते अवैध निर्माण, जेडीए की जीरो टॉलरेंस नीति की खुलती पोल*

जयपुर विकास प्राधिकरण ने हजारों तोड़-फोड़ की कार्रवाई की ठीक इसके विपरित वर्तमान स्थिति बिल्कुल अलग है सैकड़ों काॅलोनियो व अवैध निर्माण बनकर पूर्ण हो गये जोकि जेडीए के नाक के नीचे ये सब निर्माण फल-फूल गये लेकिन जेडीए सर्तकता शाखा ने कार्रवाई के नाम पर आह तक नहीं भरी।

ऐसा ही एक मामला जोन-10(ए) के क्षेत्राधिकार में आगरा रोड पर चूलगिरी मंदिर के पास खसरा संख्या 5/599 में तीन अवैध दुकानों का निर्माण जोरो शोरो से फल फूल रहा था शिकायत होने पर प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने दिनांक 9-08-2023 को उक्त निर्माण पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की थी जिनका अभी जेडीए प्रवर्तन शाखा से स्थानांतरण हो गया है फिर से जोन 10 का चार्ज संतरा मीणा को मिला है जो कि पहले भी जोन-10 की प्रवर्तन अधिकारी रह चुकी है।

जोन-10 में राहुल नगर बी, सद्भावना नगर, श्री जी नगर, सरकारी आईटीआई कॉलेज के पास में बन रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई होने के बाद भी वर्तमान में निर्माण कार्य संचालित है

लुणियावास में आर.के टाउन कॉलोनी में बन रही अवैध दुकानों पर नोटिसों की कार्रवाई तो हुई फिर भी दुकानों के निर्माण पर अंकुश नहीं लगा

पंचायती विहार व रोपाड़ा मोड पर शिव शक्ति इंजीनियरिंग के सामने बने अवैध विलाओ पर नोटिस कार्रवाई के बाद सीजिंग तक मामला पहुंचा था फिर मामला कागजों मे ही सिमटकर ठंडा पड़ गया।

अवैध निर्माण व अवैध काॅलोनियाॅ पर तोड़फोड़ होना व बाद में निर्माण शुरू होना जो कि कहीं ना कहीं सांठगांठ का इशारा करता है।
*अब सवाल यह है कि अगर सांठगांठ में अमुख प्रवर्तन अधिकारी की भुमिका स्पष्ट होती है तो क्या उस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई होगी?*
गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री व पुलिस मुखिया (उमेश मिश्रा) ने सख्त आदेश दे रखे पुलिस की किसी भी प्रकार के माफियाओं से सांठगांठ व मिलीभगत की भुमिका पाई जायेगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जोन प्रवर्तन अधिकारी बढ़े फिर भी अवैध निर्माणों की भरमार देखने को मिल रही है पूर्व में लगभग आठ प्रवर्तन अधिकारी होने के बावजूद भी जेडीए क्षेत्राधिकार जोन में अवैध निर्माणों पर अंकुश प्रभाभी रूप से था वर्तमान में लगभग 18-19 प्रवर्तन अधिकारी होने के बावजूद अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियॉ कुकुरमुत्ते के रूप में पनप रही है।
इन सबके बावजूद भी वर्तमान मुख्य नियत्रंक ने भी अवैध निर्माणों पर सख्त रवैये से कार्रवाई कर रहे है।

m

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश