Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया आरोग्य मेले का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया आरोग्य मेले का शुभारंभ

आमजन के स्वास्थ्य के लिये लाभकारी ऐसे मेले:मंत्री कुमावत

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर/पाली । पशुपालन,गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को पाली के रामलीला मैदान में संभाग स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि आरोग्य व स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बेहद् महत्वपूर्ण स्थान है।शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है इसे ध्यान रखते हुये आमजन के लिये आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है।केन्द्र व राज्य सरकार भी आमजन के स्वास्थ्य हितो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेला आमजन के लिए उपयोगी साबित होगा,क्योंकि पूर्व में सुमेरपुर में भी इस विभाग के द्वारा जो मेला लगाया गया था उसका आम जनता को बहुत लाभ मिला और विशेष कर बच्चों का भी सफल इलाज किया गया। इसके लिए आयुष विभाग धन्यवाद का पात्र है।मंत्री कुमावत ने कहा कि आज के समय में आयुर्वेद इलाज बहुत ही उपयोगी है।उन्होंने कहा कि एलोपैथी से जल्दी ठीक तो हो सकते हैं,परंतु साइड इफेक्ट ज्यादा हैं,किंतु आयुर्वेद का इलाज धीरे जरूर है पर बीमारी को जड़ से नष्ट कर देता है।मंत्री ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा जड़ी-बूटिंयों का उपयोग किया जाता रहा है।मेले में आयुर्वेद,यूनानी,होम्योपैथी,योग एवँ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लाभान्वित किया जायेगा।शुभारंभ के पश्चात मंत्री कुमावत,आईएएस बिरजू गोपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत,पुखराज पटेल सहित अन्य मेहमानों ने आरोग्य मेले में लगी समस्त व्यवस्थाओं एवँ आयुर्वेद,यूनानी, होम्योपैथी के विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया।कार्यक्रम में संभाग नोडल अधिकारी अर्जुनसिंह,सयुक्त निदेशक बजरंग लाल शर्मा,उपनिदेशक जालोर डॉ भवानी सिंह,उपनिदेशक ब्यावर सीपी सिंह,देवीलाल मेघवाल,डॉ शिव कुमार शर्मा अन्य सभी आमजन मौजूद रहे। मेले में 13 से 14 मार्च को शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश