जयपुर : CM पद से हटने के बाद पहली बार अशोक गहलोत धरना देंगे. 28 सितंबर को गांधी वाटिका म्यूजियम पर धरना देंगे. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अशोक गहलोत का धरना होगा. गांधी वाटिका म्यूजियम शुरू करने की मांग पर धरना देंगे.
मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने यह म्यूजियम बनवाया था. करीब 85 करोड़ की लागत से यह विश्वस्तरीय म्यूजियम बना है. गहलोत ने व्यक्तिगत तौर पर CM भजनलाल शर्मा से आग्रह किया था. गांधी जी को समर्पित इस म्यूजियम को शुरू कराने की मांग की थी, लेकिन म्यूजियम बने एक साल होने के बावजूद ताले लगे हुए हैं.
ऐसे में गहलोत ने अब ‘गांधीवादी’ तरीके से विरोध करने का फैसला लिया है. पूर्व CM अशोक गहलोत गांधीवादी विचारकों के साथ धरने पर बैठेंगे. अशोक गहलोत के धरने की घोषणा के बाद प्रशासन में खलबली मची.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 111






