Home » राजस्थान » जयपुर में अर्धनग्न कर युवक को पीटा, VIDEO:हाथ पकड़कर मारते रहे डंडे-बेल्ट, रोते हुए चिल्लाता रहा- छोड़ दो

जयपुर में अर्धनग्न कर युवक को पीटा, VIDEO:हाथ पकड़कर मारते रहे डंडे-बेल्ट, रोते हुए चिल्लाता रहा- छोड़ दो

जयपुर में अर्धनग्न कर एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। हाथ पकड़ कर तीन-चार युवक डंडे-बेल्ट से बेहरमी से उसे पीटते रहे। पीटने वाला युवक रोते हुए बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा। मोबाइल चोरी करने के संदेह में पकड़े युवक से मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। हरमाड़ा थाना पुलिस की टीम को वीडियो में मौजूद लोगों की तलाश में लगाया गया है।

पुलिस ने बताया- डंडे-बेल्ट से एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का एक वीडियो मिला। वीडियो में तीन-चार लड़के एक मकान के हॉल में उसे डंडे-बेल्ट से पीट रहे है। मारपीट करने वाले लड़के बारी-बारी से उसके हाथ पकड़कर कभी डंडे तो कभी बेल्ट से पीट रहे है। मकान के हॉल में अर्धनग्न कर पीटते समय का वीडियो भी बनाया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लड़के पर मोबाइल चोरी करने का शक था। मोबाइल चोरी करने के संदेह पर उसको पकड़ा गया। मकान के अंदर हॉल मे ले जाकर अर्धनग्न कर बेहरमी से डंडे-बेल्ट से पीटा गया।

मारपीट करने वाले युवकों से वह रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा। उसके बाद भी मारपीट करने वाले युवकों ने अनसुना कर दिया। मारपीट करने के बाद उसके पास कुछ नहीं मिलने पर युवक को छोड़ दिया। अर्धनग्न कर डंडे-बेल्ट से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। मंगलवार सुबह वीडियो सामने आने पर हरमाड़ा थाना पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस का कहना है- प्रथमदृष्टया जांच में वीडियो बढ़ारणा सब्जी मंडी के पास एक मकान का लग रहा है। वीडियो में मारपीट के साथ ही पीटने वाले युवक के पीठ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे है।

SHO (हरमाड़ा) राजेन्द्र प्रसाद शर्मा का कहना है- युवक से मारपीट करने का एक वीडियो सामने आया है। हरमाड़ा इलाके का होने का पता चलते ही पुलिस टीमें बना गई। जांच में सामने आया है कि युवक को पीटने का वीडियो रविवार का है। पुलिस टीमों को मारपीट करने वाले लड़कों की तलाश में भेजा गया ह

 

 

 

 

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11