Poola Jada
Home » राजस्थान » घर से बाहर बुलाकर युवक की आंख में गोली मारी:बड़े भाई के सामने बन्दूक से फायर किया; सैनी समाज बदमाशों की गिरफ्तारी पर अड़ा

घर से बाहर बुलाकर युवक की आंख में गोली मारी:बड़े भाई के सामने बन्दूक से फायर किया; सैनी समाज बदमाशों की गिरफ्तारी पर अड़ा

बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को बाहर बुला कर बड़े भाई के सामने ही आंख में गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपड़ोस में हंगामा मच गया। घायल को टोडाभीम के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला टोडाभीम के बालासागर गांव का मंगलवार रात 11 बजे का है।

घटना को लेकर समाज के लोग धरने पर हैं और अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना को लेकर टोडाभीम कस्बे का बाजार आज बंद हैं, सैनी समाज के लोग मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। DSP मुरारी लाल मीना ने बताया- बालासागर निवासी शिव सिंह (40) पुत्र जगराम सैनी की हत्या के मामले में एक को डिटेन किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने आंख पर मारी गोली

शिव सिंह के बड़े भाई सियाराम सैनी ने बताया कि शिव सिंह (40) घर पर सो रहा था। इसी दौरान रात 11 बजे तीन-चार युवक घर पर आए और उन्हें आवाज लगाई। जिसके बाद मैं बाहर निकला तो देखा कि उनके हाथ में हथियार थे। जिसके बाद शिव सिंह घर से बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर हथियार तान दिए और उसके दाई आंख पर गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में शिवसिंह को टोडाभीम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सैनी समाज के लोगों ने दिया धरना

घटना की सूचना मिलने पर टोडाभीम पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जिसके बाद सूचना मिलने पर सैनी समाज के लोगों ने घटना को लेकर कस्बे के मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जहां पर थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा मौके पर मौजूद है जो परिजनों को समझाइश करने की कोशिश कर रहे है। वहीं मुख्य चौराहे और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। शिव सिंह खेती का काम करता था। जिसकी किसी से कोई लड़ाई नही थी। शिव सिंह के 3 बेटियां और एक बेटा है।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की