जयपुर: एसीबी की जयपुर नगर प्रथम यूनिट और SIW यूनिट ने PWD विभाग के चीफ इंजीनियर सुबोध कुमार मलिक के निर्माण नगर स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी टीम ने 10 लख रुपए की रिश्वत राशि का लेनदेन करते हुए चीफ इंजीनियर, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया.
ACB ने सूत्र सूचना के आधार पर आरोपियों के फोन नंबर सर्विलांस पर लेने के बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि एक महीने से भी अधिक समय से एसीबी तीनों आरोपियों पर अपनी नजर बनाए हुए थी. पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर सुबोध कुमार मलिक ने कार्य में अनियमितता बरतने पर डूंगरपुर में पदस्थापित अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार जैन को विभागीय नोटिस भेजा था. विभागीय नोटिस के तहत किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने और नोटिस को फाइल करने की एवज में मलिक ने जितेंद्र से बांसवाड़ा में पदस्थापित सहायक अभियंता अनंत कुमार गुप्ता के मार्फत 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की.
जयपुर में ACB का बड़ा धमाका, PWD के मुख्य-अधिशाषी व सहायक अभियंता को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा
इसके बाद जयपुर स्थित चीफ इंजीनियर सुबोध कुमार मलिक के आवास पर रिश्वत राशि का लेनदेन करते हुए तीनों आरोपियों को एसीबी ने धरदबोचा. तीनों आरोपियों के आवास व कार्यालय पर एसीबी का सर्च जारी है. चीफ इंजीनियर सुबोध कुमार मलिक द्वारा और कितने अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, अब इसके बारे में भी एसीबी पड़ताल कर रही है.
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





