Home » राजस्थान » गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो:कलर-पेंट का काम कर रहे थे दोनों आरोपी, बाथरुम के वेंटीलेशन से किया शूट

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो:कलर-पेंट का काम कर रहे थे दोनों आरोपी, बाथरुम के वेंटीलेशन से किया शूट

जयपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हॉस्टल में कलर-पेंट का काम करने वाले दो आरोपियों ने बाथरुम के वेंटीलेशन से मोबाइल में वीडियो शूट किया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जांच SI घनश्याम कर रहे हैं

पुलिस ने बताया- शिवदासपुरा के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 24 साल की कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। गर्ल्स हॉस्टल में दोनों आरोपी लड़के कलर-पेंट का काम कर रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 11:45 बजे वह हॉस्टल के रुम में बने बाथरुम में नहाने गई थी। नहाते समय दोनों आरोपी लड़कों ने बाथरुम के वेंटीलेशन से अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने का पता चलने पर चिल्लाकर शोर मचाया। शिकायत पर हॉस्टल संचालक ने दोनों लड़कों को पकड़ शिवदासपुरा थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों आरोपी लड़कों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। पुलिस ने दोनों आरोपी कृष्ण बुनकर (24) और छोटू लाल (28) निवासी आंधी जमावारामगढ़ को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनका मोबाइल भी जब्त किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11