Home » राजस्थान » जयपुर में ससुर ने किया बहू से रेप का प्रयास:घर में अकेला पाकर पकड़ा, विरोध करने पर धमकाया

जयपुर में ससुर ने किया बहू से रेप का प्रयास:घर में अकेला पाकर पकड़ा, विरोध करने पर धमकाया

जयपुर में एक ससुर के बहू से रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर आरोपी ससुर ने बहू से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया। सांगानेर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI पुष्पा कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि 25 सितम्बर को वह घर पर अकेली थी। घर पर अकेला पाकर आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मना करने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विरोध कर पर आरोपी ससुर ने उसको धमकाया। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आरोपी ससुर की करतूत के बारे में बताया। सांगानेर थाने में पीड़ित बहू ने आरोपी ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11