Home » राजस्थान » हाईवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग:कूद गया ड्राइवर; मार्बल पत्थरों से भरा था

हाईवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग:कूद गया ड्राइवर; मार्बल पत्थरों से भरा था

पाली में बड़े मार्बल पत्थरों से भरे एक ट्रेलर में हाईवे पर आग लग गई। ड्राइवर को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी।

ट्रेलर के पिछले चक्के में आग लगी थी, जो कुछ ही मिनटों में अन्य टायरों तक पहुंच गई। सूचना के बाद हाईवे एलएण्डटी की टीम और सदर थाना टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

ओवरलोड होने के कारण हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार (परबतसर) नागौर जिला निवासी ड्राइवर भैरूराम पुत्र देवाराम जाट गुंदोज के निकट माइंस से मार्बल के बड़े ब्लॉक भरकर सोमवार सुबह किशनगढ़ से रवाना हुआ था। रामासिया के निकट पहुंचा ही था कि ओवरलोड होने के कारण ट्रेलर के टायरों में दबाव पड़ा। जिससे पीछे के टायर ने आग पकड़ ली। जो देखते ही देखते ट्रेलर के पिछले हिस्से के दोनों तरफ के 6 टायरों तक पहुंच गई। चंद मिनटों में आग ने ट्रेलर के पिछले हिस्से में फैल गई।

ऐसे में ड्राइवर घबरा गया और कूदकर उसने जान बचाई। बाद में हाईवे एलएण्डटी की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर का काफी हिस्सा जल चुका था। हादसे के चलते हाईवे पर भी वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने बड़े मार्बल पत्थरों से भरे ट्रेलर को सड़क किनारे करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11