Home » राजस्थान » विदेशी युवतियों को बुला जयपुर में चला रहे सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर में चल रहा था खेल, मसाज के आड़ में देह व्यापार

विदेशी युवतियों को बुला जयपुर में चला रहे सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर में चल रहा था खेल, मसाज के आड़ में देह व्यापार

विदेश से युवतियों को बुलाकर जयपुर में चल रहे सेक्स रैकेट का जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पर्दाफास किया है। स्पा सेंटर में मसाज के आड़ में देह व्यापार का खेल चलाया जा रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 5 विदेशी युवतियों सहित 8 जनों को अरेस्ट किया है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- मामले में पुष्पेन्द्र शर्मा (20) निवासी बामनवास सवाई माधोपुर, यशवंत सिंह (20) निवासी पडिहारा चुरू और हेमंत (29) निवासी दूनी टोंक को अरेस्ट किया गया है। स्पा सेंटर में मिली थाइलैंड की 5 युवतियों को देह व्यापार में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर के वर्कर पुष्पेन्द्र शर्मा स्पा से पुलिस टीम पूछताछ कर सेक्स रैकेट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बोगस ग्राहक भेजकर पकड़ा

डीसीपी गौतम ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधर मार्ग जवाहर सर्किल पर होटल केजी रेजीडेंसी में ब्लैक आउट स्पा चलता है। ब्लैक आउट स्पा सेंटर में मसाज के आड़ में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जाता है। स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई। स्पा सेंटर पर पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया।

ढाई हजार रुपए में सौदा य होने पर बोगस ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने टीम को मिस्ड कॉल कर इशारा किया। पुलिस टीम के स्पा सेंटर पर रेड डालने पर एक कमरे में बोगस ग्राहक के साथ विदेशी युवती थी। दूसरे कमरे में एक लड़के के साथ अर्धनग्न हालत में विदेशी युवती मौजूद मिली। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलने पर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में मिली थाइलैंड की पांचों युवतियों सहित 8 जनों को अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11