दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने 3 दिन पहले बांदीकुई इलाके में फायरिंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में काम ली गई अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के निर्देशन में बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने ठीकरिया व चांदूसा गांव के बीच अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने गैंग सरगना आरोपी अजहर मोईन मलिक उर्फ आशु मलिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दौसा, देवराज उर्फ गोलू पुत्र राम सिंह गुर्जर निवासी चांदूसा को दबोचा लिया। जिनके कब्जे से बांदीकुई क्षेत्र में वारदात में काम ली गई पिस्टल सहित अवैध हथियार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर बदमाश हैं, जिन पर विभिन्न जिलों के थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। बांदीकुई थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी बालाजी थाना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।





