Home » राजस्थान » अजमेर में हिट एंड रन का मामला:तेज रफ्तार कार से साइकिल सवार की मौत, कार पर लिखा- यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर

अजमेर में हिट एंड रन का मामला:तेज रफ्तार कार से साइकिल सवार की मौत, कार पर लिखा- यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर

अजमेर के फॉयसागर रोड चामुंडा बीयर बार के पास रविवार रात काले रंग की तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इनाज के दौरान युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है। कार को जब्त कर लिया गया है। मालिक की भी पहचान हो गई है।

अजमेर के फॉयसागर रोड चामुंडा बीयर बार के निकट रविवार रात काले रंग की तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। अधेड़ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है।

साइकिल के पहियों के साथ थमी जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फॉयसागर की तरफ से साइकिल सवार बीयर बार की तरफ आ रहा था। एकाएक तेज रफ्तार कार सामने से लहराती हुई आई, इससे साइकिल सवार असंतुलित हो गया। हैडिल से उसके हाथ डगमगाए और कार उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। साइकिल पूरी तरह टूट-फूट गई। पहिए मुड़ गए।

साइकिल सवार रफीक खान पुत्र सुबान खान (50) निवासी हाथीखेड़ा को लहूलुहान हालत में ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक गोटे का काम करते थे और फैक्ट्री से घर जा रहे थे । मृतक के साले गुलाम मुर्तजा निवासी काली का मंदिर फॉयसागर रोड ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आरजे 01- यूए-1110 कार चालक देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है।

गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11