Home » राजस्थान » पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा, कहा- हमारी सरकार की योजनाओं को किया जा रहा बंद

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा, कहा- हमारी सरकार की योजनाओं को किया जा रहा बंद

जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर प्रवास पर है. जहां उन्होंने कांग्रेसजनों से मुलाकात की इसके बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं बंद की जा रही है. राशन की दुकान पर मिलने वाला किट भी बंद कर दिया गया है. 

थैली पर से मेरा फोटो हटाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोटो लगाया जा सकता था. योजना बंद करने से आमजन में आक्रोश है. पेपर लीक मामले को लेकर गहलोत ने कहा कि देश के कई राज्यों में पेपर लीक होने की घटनाएं हो रही है. हमारी सरकार में मामला सामने आने के बाद तत्परता से कार्रवाई की गई. पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाए जाते है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

आरपीएससी मामले को लेकर गहलोत ने बयान देते हुए कहा कि आरपीएससी के शुरू से ही अपने नियम बने हुए है. किसी भी आरपीएससी सदस्य को सीधे हटाने का प्रावधान नहीं है. यदि किसी भी प्रकार का बदलाव होता है तो चर्चा होनी चाहिए. गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर कटाक्ष भी किया. वहीं बारिश के बाद टूटी सड़कों के सवाल के जवाब पर गहलोत ने कहा कि पूरे राजस्थान में एक जैसे हालात है.

जयपुर से लेकर जोधपुर की सड़कें तक टूटी हुई है. सडको के रिपेयर इत्यादि का कोई रोड मैप नहीं है. इतने काम करने के बाद भी जनता द्वारा स्वीकार नहीं करने पर गहलोत ने सकारात्मक तरीके से मुस्कुराकर जवाब दिया और कहा कि यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है. कांग्रेसजनों के प्रेम, उत्साह और भीड़ पर गहलोत ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्रेम और समर्पण है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11