जयपुर: राजस्थान को कर हस्तांतरण के रूप में 10 हजार 737 करोड़ रुपए मिले हैं. जिसका मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती मिल रही है.
कर हस्तांतरण के रूप में 10 हजार 737 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं. 4 हजार 406 करोड़ रुपए से सड़क तंत्र विकसित होगा. इन सौगातों से प्रदेश में जनकल्याणकारी कार्यों व आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी. विकसित राजस्थान के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी.
केन्द्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में राशि मिली है. 1 लाख 78 हजार 173 करोड़ रुपये की राशि जारी की. अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किश्त के अतिरिक्त अग्रिम किश्त भी शामिल है.
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राजस्थान व पंजाब के लिए राशि स्वीकृत की है. सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क तंत्र के विकास के लिए 4 हजार 406 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है.





