पावटा/मोहन गौड प्रधान पद के कार्यकाल के दो साल पूर्ण होने पर भाजपा नेता जगन चौधरी की अगुवाई में स्वच्छता सैनिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
इस तरह के कार्यक्रम से समाज में समरसता के भाव को बढ़ावा मिलता है: श्याम शर्मा
पावटा पंचायत समिति प्रधान पूजा चौधरी का प्रधान पद के कार्यकाल के दो साल पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा के नेतृत्व व भाजपा नेता जगन चौधरी की अगुवाई में स्वच्छता सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पावटा प्रागपुरा नगरपालिका में किया गया।जिसके अंतर्गत सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा,पावटा प्रधान पूजा चौधरी व भाजपा नेता जगन चौधरी सहित भाजपाइयों द्वारा सफाई कर्मचारियों को माला व शॉल ओढ़ाकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने समरसता को बढ़ावा देने की आह्वान किया।सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में समरसता के भाव को बढ़ावा मिलता है।हम सब एक हैं।उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही समाज में समरसता का भाव रहा है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही सोच है कि समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का सम्मान हो। वही उन्होंने विपक्ष पर निशान साधते हुए जातिगत भेदभाव फैलाने व अलग करने के लिए षडयंत्र रचने की बात कही।
इस मौके पर प्रधान पूजा चौधरी व भाजपा नेता जगन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सफाई कर्मचारी जो कि हमारे कस्बे, शहर,गांव,जिले व देश को स्वच्छ बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे हैं,उन्हें सम्मानित करके हमें गर्व महसूस हो रहा है।सफाई कर्मचारी हमारे आसपास की सफाई कर हमें निरोगी रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उनको सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






