Home » राजस्थान » बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला:एक युवक की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला:एक युवक की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

लालसोट क्षेत्र के बड़का पाड़ा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात को एनएच 11 ए पर कोथून से दौसा की ओर आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

लालसोट थाने के हेड कॉन्स्टेबल दीपक शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना बड़का पाड़ा टोल प्लाजा के पास हुई, जब एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार तलावगांव निवासी 33 वर्षीय राजेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार महावीर केवट नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के शव को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां आज शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल टीम ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11