Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की जंग, कांग्रेस और बीजेपी के लिए परेशानी का सबब यह तीन चेहरे

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की जंग, कांग्रेस और बीजेपी के लिए परेशानी का सबब यह तीन चेहरे

जयपुरः राजस्थान में उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है और इन उप चुनावों में तीन चेहरे बेहद है. जो मुख्य दलों के बूते नही बल्कि अपने बलबूते चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेंगे. ये तीन चेहरे है भारतीय आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत, नागौर से संसद सदस्य और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा. बेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका को चुनावी समर में उतारा है तो BAP के उम्मीदवार सलूंबर और चौरासी में मुख्य दलों को टक्कर दे रहे. हालांकि बसपा ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. 

डूंगरपुर जिले की चौरासी,टोंक जिले की देवली उनियारा,दौसा जिले की दौसा,नागौर जिले की खींवसर और झुंझुनूं जिले की झुंझुनूं विधानसभा सीट पर तीन चेहरे त्रिकोणीय संघर्ष के हालात पैदा कर रहे. तीन सियासी चेहरे चार सीटों को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे. राजकुमार रोत की जो सीधे तौर पर सलूंबर और चौरासी को प्रभावित करेंगे, उनकी पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी ने चौरासी और सलूंबर में उम्मीदवार उतारे है. चौरासी से राजकुमार रोत विधायक रह चुके. इस बार BAP ने अनिल कटारा को चौरासी से समर में उतारा है वहीं सलूंबर से बीता चुनाव लड़ कर 50हजार वोट ले चुके जितेश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है.

—BAP सांसद राजकुमार रोत —

चौरासी से दो बार विधायक रह चुके

अब डूंगरपुर बांसवाड़ा से लोकसभा सांसद

बीटीपी के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी को बड़ी क्षेत्रीय पार्टी बना दिया

BAP के टारगेट पर चौरासी और सलूंबर दोनों

सलूंबर में BAP ने पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 25फीसदी वोट लिए थे

BAP के जीतेश कुमार मीना ने 51हजार 691वोट प्राप्त किए थे

अर्थ साफ है चौरासी और सलूंबर दोनों जगह BAP और रोत बीजेपी -कांग्रेस के लिए चुनौती बनेंगे

नागौर सांसद और खींवसर से विधायक रह चुके हनुमान बेनीवाल बीते तीन चुनावों से खींवसर को जीत रहे ये सीट उनका गढ़ भी मानी जाती है. इस बार भाई नारायण बेनीवाल को चुनावी समर में नही उतारकर हनुमान बेनीवाल ने पत्नी कनिका बेनीवाल को चुनावी समर में उतारा है. खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल और उनके परिवार का 2008 से प्रभाव है. बीजेपी की टिकट पर हनुमान बेनीवाल ने यहां से 2008 में चुनाव जीता था. उसके बाद वो निर्दलीय जीते और फिर RLP के टिकट पर. फिर भाई नारायण बेनीवाल को विधायक बनकर खुद सांसद बन गए. इस बार इंडिया एलायंस के सहारे हनुमान बेनीवाल ने ज्योति मिर्धा का हरा दिया और नागौर के सांसद बन गए.

— RLP सांसद हनुमान बेनवाल —

परिसीमन के बाद खींवसर सीट का निर्माण

तभी से बेनीवाल परिवार को मिल रही चुनावी विजय

खींवसर से इस बार चुनावी समर में हनुमान की पत्नी कनिका मैदान में

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने टक्कर दी मगर अभी खींवसर में विजय से दूर

बीजेपी प्रत्याशी रेवंत डांगा ने 2023 के चुनाव में बेनीवाल को कड़ी चुनौती जरूर दी

मगर नजदीकी मुकाबले में डांगा मात्र दो हजार वोटों से चुनाव हार गए

बीजेपी फिर खेल सकती है रेवंत राम डागा पर चुनावी दांव

हनुमान बेनीवाल ने नागौर से दुबारा सांसद बनकर ताकत दिखा दी

कड़े मुकाबले में ज्योति मिर्धा को करीब 42हजार वोटों से चुनाव हार गए

इस बार वो अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को चुनावी समर में उतार सकते है

ऐसे में बीजेपी संभवत: ज्योति मिर्धा पर दांव खेल दे

हनुमान बेनीवाल अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती

कांग्रेस और RLP के बीच एलायंस को लेकर तस्वीर साफ नहीं

उदयपुर वाटी से विधानसभा उप चुनाव हारने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने नजरें गढ़ा दी है झुंझुनूं सीट पर. इसके पीछे का कारण झुंझुनू में 23% मुस्लिम वोटर्स है. इसी आंकड़े को ध्यान में रखते हुए अब राजेंद्र सिंह गुढ़ा काम कर रहे गुढ़ा ने निर्दलीय के तौर पर झुंझुनूं से पर्चा भरा. राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने साल 2008 और 2018 में दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही बार गुढ़ा जीत के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके बाद गहलोत सरकार ने उन्हें स्वतंत्र प्रभार देते हुए राज्यमंत्री बनाया, लेकिन अपनी ही सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे या कहे लाल डायरी पर घेरने के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया. गुढ़ा पाला बदलने में माहिर रहे है.

—- राजेंद्र सिंह गुढ़ा —

राजेंद्र सिंह गुढ़ा शेखावाटी के मजबूत राजपूत क्षत्रप है

इस बार झुंझुनूं से ठोक रहे ताल

लाल डायरी प्रकरण उठाकर उन्होंने राज्य में बीजेपी का सत्ता मार्ग का रास्ता तैयार किया

हालांकि खुद उदयपुर वाटी से चुनाव हार गए और बीजेपी भी उनके कारण हार गई

अब झुंझुनूं से ओला परिवार की बादशाहत को चुनौती देना चाहते है

राजेंद्र सिंह गुढ़ा सबसे पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपने भाई रणवीर सिंह गुढ़ा को RU छात्र संघ का अध्यक्ष बनवाया

बाद भाई को उदयपुर वाटी से विधायक बनने में साथ दिया

फिर खुद सियासत में कूदे और बीएसपी से सांसद बने

दो बार गहलोत सरकार बनाने में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बड़ी मदद की

बीएसपी के जीते विधायको को कांग्रेस में वो ही लेकर गए थे

सत्ताधारी दल बीजेपी और कांग्रेस के लिए तीन चेहरों से निजात पाना आसान काम नही है. तीनों ने ही त्रिकोणीय संघर्ष का अखाड़ा तैयार कर दिया है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश