Home » राजस्थान » जयपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश:प्रेम प्रसंग के चलते किया सुसाइड, दोनों को रात से तलाश रहा था परिवार

जयपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश:प्रेम प्रसंग के चलते किया सुसाइड, दोनों को रात से तलाश रहा था परिवार

जयपुर के आमेर में आज युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों गुरुवार सुबह से लापता थे। परिवार ने दिनभर तलाश की, लेकिन नहीं मिले। परिवार ने पुलिस को दोनों के लापता होने की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने इलाके में दोनों की फोटो सर्कुलेट की थी, लेकिन नहीं मिले। शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली।

पुलिस ने दोनों की जेब से मिले कागज और मोबाइल के आधार पर परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों मृतकों के परिजन सीएचसी आमेर पहुंचे। यहां पर मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया जाएगा। पुलिस प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।

दोनों ने मोबाइल बंद थे

आमेर थाने के CI अंतिम शर्मा ने बताया- युवक की पहचान मुकेश कुमार निवासी जमवारामगढ़ और लड़की की पहचान निशा निवासी आमेर के रूप में हुई है। दोनों के परिजन कल रात से दोनों को सर्च कर रहे थे। दोनों ने मोबाइल बंद कर लिये थे। आमेर थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की