Home » राजस्थान » किरोड़ीलाल बोले- महिला CI को गिरफ्तार किया जाए:वो खिलाड़ी नहीं है, फिर भी खेल कोटे से नौकरी हासिल की; उस पर FIR होनी चाहिए

किरोड़ीलाल बोले- महिला CI को गिरफ्तार किया जाए:वो खिलाड़ी नहीं है, फिर भी खेल कोटे से नौकरी हासिल की; उस पर FIR होनी चाहिए

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का गुस्सा महेश नगर (जयपुर) CI कविता शर्मा को लेकर इतना बढ़ा कि उन्होंने उनकी नौकरी पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा- कविता शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वो खिलाड़ी नहीं है। फिर भी खेल कोटे से नौकरी हासिल की है। उस पर FIR होनी चाहिए।

रात में सीआई पर भड़के थे मंत्री बुधवार दोपहर मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा- कविता शर्मा की नौकरी फर्जी तरीके से लगी है। मंगलवार देर रात एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेता के घर पहुंची सीआई कविता शर्मा को किरोड़ीलाल ने जमकर हड़काया था। रात में हुए विवाद के बाद सुबह तेवर और तल्ख हो गए। मंत्री ने कविता शर्मा की नौकरी पर ही सवाल खड़े कर दिए।

गृह राज्यमंत्री से मिले किरोड़ीलाल इससे पहले बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात की और पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाया था। उन्होंने राज्य के खुफिया तंत्र को फेल बताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर दिए गए इनपुट पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि खुफिया तंत्र ने इनपुट दिया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेता खलल डालने वाले हैं। यह सरासर गलत है। इस दौरान मीणा के साथ छात्र नेता विकास विधूड़ी, उसकी पत्नी अनिता गुर्जर, छात्रा मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं।

सीएम की मां को देखने हॉस्पिटल रवाना गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के आवास से किरोड़ीलाल दोपहर करीब 12:50 बजे रवाना हुए। किरोड़ी ने बताया कि वे अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां का स्वास्थ्य पूछने के लिए एसएमएस अस्पताल जाएंगे।

महेश नगर सीआई कविता शर्मा देर रात छात्र नेता विकास विधूणी के घर पहुंची थीं।
महेश नगर सीआई कविता शर्मा देर रात छात्र नेता विकास विधूणी के घर पहुंची थीं।

देर रात पुलिस अधिकारी पर भड़के थे मंत्री मंगलवार की देर रात कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, महेश नगर (जयपुर) की CI कविता शर्मा पर भड़क गए थे। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं के घर जाकर उनके परिवार, माता-पिता को परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बेवजह पुलिस ने छात्र नेता को उसके पत्नी के साथ कमरे में बंद कर दिया। उधर, इस दौरान CI मंत्री से पूरी सादगी से पेश आई थीं।

वो सिर्फ इतना ही कहती रहीं कि सर आप गुस्सा क्यों हो रहे हैं। आराम से बात करिए। इस दौरान तमतमाए मंत्री ने जयपुर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी साउथ से भी बात की। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं, मंत्री राज्य के इंटेलिजेंस अधिकारियों पर मुख्यमंत्री और गृह विभाग को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महेश नगर सीआई कविता शर्मा एसआई भर्ती रद्द करने की मांग रहे छात्र नेता विकास विधूणी के घर पहुंची थीं। महेश नगर के महावीर नगर में विधूणी अपनी पत्नी अनिता गुर्जर के साथ किराए पर रहता है। रात करीब 11 बजे इसकी भनक किरोड़ीलाल को लगी। वो भी फौरन वहां पहुंचे।

किरोड़ीलाल मीणा ने सीआई पर जबरन छात्र-छात्राओं के घर घुसने, उनके कमरे में ताला लगाने, उनके परिवार और मकान मालिकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधूणी को पत्नी के साथ कमरे में पुलिस ने बंद करके ताला लगा दिया था।

मीणा ने बताया कि पीएम के जयपुर दौरे को लेकर गलत इंटेलिजेंस रिपोर्ट दी गई है। पुलिस को आशंका है कि छात्र नेता और अभ्यर्थी पीएम के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसलिए पुलिस इस तरह लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान मंत्री ने कविता को जमकर फटकारा।

अब पढ़िए किरोड़ी लाल मीणा ने सीआई को कैसे हड़काया…

किरोड़ीलाल मीणा– अरे नीचे उतरो, नीचे आ जाओ…नीचे उतरो…

CI कविता शर्मा- आ रहे हैं सर…

किरोड़ीलाल मीणा– नीचे उतरो, रात को क्या बदमाशी करने… CI कविता शर्मा- आराम से बात कीजिए सर

किरोड़ीलाल मीणा– नीचे उतरो…नीचे

CI कविता शर्मा- क्या इश्यू है सर…

मंत्री के साथ वाला बोलता है- मंत्रीजी है किरोड़ीलाल जी…

CI कविता शर्मा- मेरे को पता है, पर मैं आ रही हूं।

साथ वाला बोलता है- नीचे आइए।

किरोड़ीलाल मीणा– फोटो लो इसका, जो रात को बदमाशी कर रही है।

CI कविता शर्मा- किसके साथ आई हूं सर मैं, मकान मालिक है मेरे साथ।

किरोड़ीलाल मीणा– हां ठीक है, होगा मकान मालिक।

CI कविता शर्मा- और सर, मैं बात करने के लिए ही आईं हूं…

किरोड़ीलाल मीणा– रात में काहे की बात करनी है।

CI कविता शर्मा- तो आप भी तो आए हैं, रात में।

किरोड़ीलाल मीणा– तुम काहे की बात करोगी रात को।

CI कविता शर्मा- सर, ऐसे क्यों गुस्सा कर रहे हैं।

किरोड़ीलाल मीणा– चुपचाप ​नीचे उतर जाओ।

CI कविता शर्मा- ऐसे क्यों गुस्सा कर रहे हैं आप।

किरोड़ीलाल मीणा– रात को किसी को मकान पर डिस्टर्ब करोगे???

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को महेश नगर सीआई की जीप में मंजू मिली, जिसे मंत्री ने उसके घर छोड़ा।
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को महेश नगर सीआई की जीप में मंजू मिली, जिसे मंत्री ने उसके घर छोड़ा।

पुलिस की जीप से उतारकर युवती को उसके घर छोड़ा मीणा को महेश नगर सीआई की जीप में मंजू मिली, जिसने बताया कि वह महारानी फार्म में रहती है। महेश नगर सीआई उसे जबरन रात को गाड़ी में बैठा कर लेकर आई हैं। उसके पिता परेशान हो रहे हैं। किरोड़ी ने फिर से सीआई से युवती को लाने के पीछे का कारण पूछा तो सीआई ने जवाब देने से इनकार कर दिया। जिस पर किरोड़ी ने युवती को अपने साथ लिया और उसे उसके घर छोड़ा।

छात्र नेता विकास विधूड़ी और उनकी पत्नी कमरे में बंद मिले। किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि पुलिस ने कमरे में ताला डाल दिया था।
छात्र नेता विकास विधूड़ी और उनकी पत्नी कमरे में बंद मिले। किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि पुलिस ने कमरे में ताला डाल दिया था।

सीनियर ऑफिसर्स के थे आदेश महेश नगर थाना CI कविता शर्मा ने बताया कि सीनियर ऑफिसर्स के आदेश थे कि छात्र नेताओं से बात की जाए। इसीलिए मैं छात्र नेताओं से बात करने गई थी। इस दौरान मंत्री किरोड़ीलाल मीणा वहां पर आ गए। उन्हें मैंने वहां मौजूदगी का कारण बता दिया, इसके बाद वह मौके से चले गए।

सीआई कविता शर्मा ने बताया कि जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान में छात्रनेता विरोध कर सकते है। साथ ही, इनपुट मिला है कि पीएम के दौरे के दौरान ये लोग कुछ गलत कर सकते हैं। कुछ छात्र नेताओं को समझाने के लिए पुलिस उनके घर गई थी। विकास विधूड़ी के घर जब पुलिस गई, तो विकास ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को जानकारी दी। इस पर मंत्री मौके पर पहुंच गए।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि सीआई कविता शर्मा विकास विधूणी के कमरे पर ताला लगाकर उसे परेशान कर रही थीं। इस दौरान जब सीआई से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं इस पर सीआई ने बताया कि सीनियर अधिकारियों के आदेश पर।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक