Home » राजस्थान » सलूंबर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार:सुगम्य भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन पर 3 दिसम्बर को दिल्ली में होगा सम्मान

सलूंबर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार:सुगम्य भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन पर 3 दिसम्बर को दिल्ली में होगा सम्मान

सलूंबर के जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को सुगम्य भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। यह सम्मान 3 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप महानिदेशक ऋचा शंकर ने जारी किए के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सुगम्य भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन, बाधा मुक्त वातावरण के सृजन में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में उत्कृष्ठ व सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत 3 दिसम्बर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से संधू को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह अवार्ड सभी की कड़ी मेहनत व परिश्रम का परिणाम है इसलिए यह पुरस्कार सलूंबर की टीम को समर्पित है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक